Summer Hockey Training Camp Inaugurated in Gyanpur हॉकी प्रशिक्षण का सीडीओ ने किया शुभारंभ, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSummer Hockey Training Camp Inaugurated in Gyanpur

हॉकी प्रशिक्षण का सीडीओ ने किया शुभारंभ

Bhadoni News - ज्ञानपुर में जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सीडीओ डा. शिवाकांत द्विवेदी ने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 1 June 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
हॉकी प्रशिक्षण का सीडीओ ने किया शुभारंभ

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में शनिवार को ग्रीष्मकालीन हॉकी खेल प्रशिक्षण का शुभारंभ सीडीओ डा. शिवाकांत द्विवेदी ने की। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मेंहनत से खेल में प्रतिभाग करने पर बल दिए। खेल जगत में मेंहनत संग अनुशासन का क्या महत्व होता है, यह जानकारी दी। सीडीओ संग बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ियों ने बात कर अपना अनुभव साझा किए। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि खेल जगत में कड़ी मेंहनत संग अनुशासन की अहम भूमिका होता है। अनुशासित रहकर खेलने वाले खिलाड़ी हमेशा सफल रहते हैं। खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कैंप में तकनीकी और कुशलता पर पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहे।

कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। खिलाड़ी अपने अंदर की कमियों को दूर करते हुए आत्मबल को बढ़ाएं। हॉकी सेक्रेटरी के रूप में राज कमल ने बच्चों को प्रात्साहित को कैंप का होना महत्वपूर्ण बताया। पंद्रह दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में खिलाड़ी तमाम बारीकियों को समझते हुए बेहतर प्रतिभाग करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।