विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ
Bijnor News - गुरुवार से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में किसानों को जागरूक करना है। यह अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें वैज्ञानिक आधुनिक कृषि...

गुरुवार से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है, जो किसानों को लाभ पहुंचा सकती हैं। यह अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा। वैज्ञानिक दल आधुनिक कृषि पद्धतियों पर चर्चा करने के लिए किसानों से सीधे जुड़ेंगे। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और जनपद प्रशासन, कृषि विभाग कार्यान्वयन के लिए सहयोग करेंगी। इसमें टीम एक में में डॉ. केके सिंह, डॉ. सिवांगी, डॉ. सुशील कुमार एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी। टीम दो में डॉ. शकुंतला गुप्ता, डॉ. पिंटू कुमार, डॉ. नेमीचंद एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी।
टीम तीन में डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शाह एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहेंगे। गुरुवार आज कोतवाली ब्लॉक के महमूदपुर भावता, करोंदा चौधर, कालाखेरी, पुरैनी, जमालपुर बांगर, सैदपुरी महिचंद, मौजम पुर हरवंश, महेश्वरी जाट, खुर्रमपुर, खड़क गांवों में कार्यक्रम चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग बिजनौर से उप निदेशक कृषि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।