तलाकशुदा महिला से प्रेमी समेत तीन सगे भाईयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर,निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर में किराए के कमरे में रहने वाली एक तलाकशुदा

संतकबीरनगर,निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर में किराए के कमरे में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से दुधारा क्षेत्र के एक युवक ने प्रेमजाल में फांस कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को मुंबई ले जाकर प्रेमी समेत तीन सगे भाई जबरन दुष्कर्म करते रहे। प्रेमी के दुष्कर्म से वर्ष 2022 में महिला को बच्चा पैदा हुआ,जो अब ढाई साल का है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली खलीलाबाद में प्रेमी समेत तीन सगे भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म और मां-बहन व सहयोगी पर मारने-पीटने के आरोप में केस दर्ज कराया। दुधारा क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय पीड़ित महिला खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रहती है।
महिला का कोर्ट से 28 जनवरी 2022 को तलाक हो चुका है। आरोप है कि उसकी मजबूरी का फायदा उठा कर दुधारा क्षेत्र का ही रहने वाला जुनैद आलम उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसकी बातचीत जुनैद आलम और उसके भाई मोहम्मद आलम से मोबाइल पर होती रही। उसके मकान का किराया भी जुनैद फोन पे के माध्यम से दिया करता था, जहां पर बहला- फुसला कर शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाता था। उसके बाद जुनैद आलम बहला फुसलाकर उसे मुंबई ले गया। आरोप है कि मुंबई में जुनैद आलम, सहरे आलम और मोहम्मद आलम एक राय होकर उसके साथ जबरियां दुष्कर्म करते रहे। उनके सहयोगी फारूक चौधरी भी इनका भरपूर सहयोग करता था। जुनैद आलम के दुष्कर्म से उसे 15 जुलाई 2022 को लड़का पैदा हुआ, जिसकी उम्र करीब ढाई वर्ष हो चुकी है। जुनैद आलम की मां महमूदा खातून, बहन शमसुन्निशा व भाई सहरे आलम व मोहम्मद आलम सभी लोग मिलकर उसे मारते- पीटते थे और गलत काम करने को बोलते थे। यह लोग मिलकर उससे देह व्यापार का धंधा करवाना चाहते थे। आरोप है कि 13 नवंबर 2024 उसके खलीलाबाद स्थित किराए के मकान पर आकर जुनैद आलम ने जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस विभाग में शिकायती पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रेमी युवक समेत तीन भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म और आरोपी की मां,बहन और सहयोगी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगा,आगे विधि संमत कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।