Eid-ul-Azha Celebrated with Harmony in Najibabad ईद उल अजहा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsEid-ul-Azha Celebrated with Harmony in Najibabad

ईद उल अजहा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न

Bijnor News - नजीबाबाद में ईद-उल-अजहा का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई का विशेष ध्यान रखा। स्थानीय नेताओं ने लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 7 June 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
ईद उल अजहा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न

नजीबाबाद। नजीबाबाद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार परंपरागत ढ़ग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, रम्मनवाला व साहनपुर ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्था रही। मौलाना ईसा ने नजीबाबाद ईदगाह पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों को नमाज अदा कराई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में बच्चे व बड़े पहुंचे और ईदुल अजहा की नमाज अदा की। शहर काजी अफानुलहक ने रम्मनवाला ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कराई और अमनोअमान की दुआ की गई। नगर पालिका चेयरपर्सन इंजि. मोअज्जम ने ईदगाह के आसपास विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई। एसडीएम विजय शंकर और सीओ नितेश प्रताप सिंह,थाना प्रभारी धीरज सोलंकी भी ईदगाह पर नमाज के दौरान मौजूद रहे।

विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड ने लोगों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर, साहनपुर में ईदगाह पर चेयरमैन खुर्शीद मसूरी ने सभी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईदुलअजहा का त्योहार मनाने की अपील की। मंडावली व आसपास के गांव राजपुर नवादा, मंडावली, नारायणपुर रतन,करौली, काटपुर, दहीरपुर, लहाक कला आदि गांवों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।