Environmental Guardians Promote Tree Plantation for a Cleaner Future बोले बिजनौर : पौधरोपण से धरती के साथ हमारा जीवन होगा सुरक्षित, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsEnvironmental Guardians Promote Tree Plantation for a Cleaner Future

बोले बिजनौर : पौधरोपण से धरती के साथ हमारा जीवन होगा सुरक्षित

Bijnor News - पौधों की छाया सभी को पसंद है, लेकिन कोई भी उन्हें लगाने को तैयार नहीं है। पर्यावरण प्रहरियों ने पौधारोपण का जिम्मा लिया है और पौधों की देखभाल कर रहे हैं। वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि अधिक से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 8 June 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
बोले बिजनौर : पौधरोपण से धरती के साथ हमारा जीवन होगा सुरक्षित

पेड़ों की छाया तो सभी को पसंद है, लेकिन इन्हें लगाने को कोई तैयार नहीं है। स्वच्छ पर्यावरण हमारी पहली जरूरत है। पौधों से सांस लेने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है, ताकि हमारे आसपास ऑक्सीजन की कमी न हो। थोड़ी सी गर्मी होते ही पेड़ों का सहारा तलाशने वाले पेड़ लगाने को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। ऐसे में हमारे आसपास पर्यावरण को बेहतर बनाने का जिम्मा पर्यावरण प्रहरी बखूबी निभा रहे हैं। दिन रात पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण कर रहे हैं साथ ही पौधों को जिंदा रखने की जिम्मेदारी भी अपने मजबूत कंधों पर उठा रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर पौधों को जिंदा रखने के लिए पौधों को पानी देकर सिंचाई कर रहे हैं तो अधिक से अधिक पौधारोपण भी कर रहे हैं। पर्यावरण प्रहरी का कारवां बढ़ता जा रहा है। गर्मजोशी के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं। पर्यावरण प्रहरियों का कहना है कि प्रयास किए जा रहे हैं कि बहुत जल्द जिला मुख्यालय पर हर तरफ हरियाली होगी। पर्यावरण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। हर किसी को इसकी दरकार है। भागदौड़ भरी जिंदगी और चल रही विकास की आंधी में पर्यावरण को बचाना बड़ी चुनौती है। जिले में पर्यावरण को बचाने का पर्यावरण प्रहरियों ने जिम्मा उठा रखा है। दिन रात लगकर जिले में पौधरोपण कर रहे हैं और पौधों को जिंदा रखने के लिए उन्हें पानी दे रहे हैं। ललित अग्रवाल, विक्रांत शर्मा, दिनेश वर्मा, राजेन्द्र भटनागर आदि ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। इस करने के साथ साथ पौधों को जिंदा भी रखना है। हर व्यक्ति पौधरोपण के बाद पौधों को जिंदा रखने के लिए उन्हें गोद भी लें। उन्हें समय समय पर पानी दें ताकि वह बढ़ सकें ओर हमारे चारों तरफ हरियाली ही हरियाली हो। कहा कि विकास की आंधी में बड़ी संख्या में पेड़ कट रहे हैं। पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है। अगर ऐसे ही पेड़ कटते गए तो पर्यावरण नहीं बच पाएगा। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और अधिक से अधिक अपने घर, कार्यालय, खेत आदि पर पौधे लगाए। हिमांशु सोती, अंकित शर्मा, संजीव भटनागर आदि पर्यावरण प्रहरियों ने कहा कि पिछले कई सालों से शहर की सड़कों पर पौधारोपण कर रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पौधारोपण करेंगे। पर्यावरण प्रहरियों ने कहा कि आमजन भी पौधरोपण करें। अगर ऑक्सीजन चाहिए तो हमें पौधे लगाने होंगे। समाज में हर वर्ग के लोगों को पौधारोपण करने के लिए आगे आना होगा। पौधा लगाने मात्र से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती बल्कि पौधे को बच्चे की तरह पालना भी पड़ेगा। हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उस पौधे को जिंदा रखें। अगर सभी लोग पौधारोपण करने लगे तो हमारे चारों तरफ स्वच्छ पर्यावरण होगा और हमारी उम्र भी बढ़ जाएंगी। विक्रांत शर्मा ने कहा कि हर साल जिले में वन विभाग बड़ी संख्या में पौधरोपण करता है। इसके बाद लोगों को इन पौधों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाए। पर्यावरण प्रहरियों ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ट्री गार्ड चुरा ले जा रहे हैं। पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी बड़ा होने तक होनी चाहिए। हवा में पौधरोपण नहीं होना चाहिए। पर्यावरण प्रहरियों ने कहा कि हाईवों पर काटे जा रहे पेड़ों के नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। जितने पेड़ हाईवों पर कट रहे हैं उतने पेड़ लगाए जाए। पेड़ों को लगाकर उनके हालात पर न छोड़ा जाए बल्कि बड़ा होने तक उनकी देखभाल की जाए। बड़ी संख्या में आज पर्यावरण प्रहरी करेंगे पौधरोपण पर्यावरण प्रहरी विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पौधरोपण करेंगे। विक्रांत शर्मा ने बताया कि पर्यावरण प्रहरी वन विभाग से काफी संख्या में पौधे लेकर जिला मुख्यालय पर सड़कों के किनारे लगाएंगे। उन्होंने बताया कि हर रोज सुबह साढे़ पांच बजे से 8 बजे तक पर्यावरण प्रहरी पौधों को पानी देते हैं और नए पौधे भी लगाते हैं। इतना ही नहीं हर रविवार को पर्यावरण प्रहरी गंगा बैराज पर शमशान घाट पर पहुंचकर साफ सफाई भी करते हैं। गंगा को मैली न करें, कोई भी गंगा में पॉलीथिन और कचरा न डाले इसे लेकर लोगों को जागरुक भी किया जाता है। फलदार, छायादार पौधे लगाते हैं पर्यावरण प्रहरी पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण प्रहरी बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। विक्रांत शर्मा और ललित अग्रवाल बताते हैं कि फलदार से लेकर छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। पर्यावरण प्रहरी पौधारोपण के साथ साथ ट्री गार्ड का भी इंतजाम करते हैं। पर्यावरण प्रहरी पीपल, बरगद और पिलखन के अधिक पौधे लगाते हैं। अपने घरों पर भी पौध तैयार कर रहे हैं। पौधरोपण के बाद जिंदा रखे जाएं पौधे विक्रांत शर्मा, ललित अग्रवाल ने कहा कि वन विभाग हर वर्ष लाखों की संख्या में पौधे लगाता है। वन विभाग के अलावा जिले के लोग भी पौधरोपण करते हैं। इसके बाद पौधों को जिंदा रखा जाए। एक भी पौधा सूखना नहीं चाहिए। पौधरोपण के बाद पौधों को जिंदा रखने की लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इसके बावजूद भी पौधे के न चलने पर कार्रवाई भी निर्धारित होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो हमारे चारों तरफ हरियाली होगी। पर्यावरण प्रहरी की मांग पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अपने स्तर से योगदान देना होगा। पौधा लगाकर उसकी देखभाल का जिम्मा भी हमेश लेना चाहिए। - राकेश कुमार सिंह पौधों की छांव और फल तो सभी को चाहिए। इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। - नमिता शर्मा पेड़ पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है। इसके बावजूद हम उनकी कोई परवाह नहीं करते है। यह बहुत गलत है। हमें इन्हें संरक्षण देना चाहिए। - दीपक पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण के साथ पौधे की जिन्दा रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पौधरोपण के बाद उनकों उनके हाल पर न छोड़ा जाए। - विक्रांत शर्मा हाईवे के किनारे पहले की तरह फल व छायादार पौधो का रोपण किया जाए और उनकी नियमित देखभाल की जाए। जिससे वह भविष्य में लाभ दे सकें। - प्रसन्न कुमार शर्मा सड़क किनारे लगाए गए पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। जिससे वह बड़े होकर हमें आक्सीजन के साथ-साथ छाया और फल भी दे सके। - मंजू आर्य हम अपने स्वार्थ में पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन उनको लगाने के लिए जागरूक नहीं हो रहे हैं। जो भविष्य में हमें नुकसान पहुंचाएगा। - आलोक आर्य सभी लोगों को पौधों लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे पौधे बड़े पेड़ बन सके और कई पीढ़ी तक लोगों को आक्सीजन व छाया दे सके। - संजय कर्णवाल पेड़-पौधों की सबको जरूरत है, लेकिन हम पौधरोपण करने में गैर जिम्मेदार हैं। पौधे लगाते हैं तो उसकी देखभाल नहीं करते, जो कि गलत है। - संजीव भटनागर हम अक्सर जाने-अनजाने में पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते है। ज्यादातर लोग लोग अपने घरों के सामने से सफाई के नाम पर पेड़ पौधों को नष्ट करते है। इससे बचना चाहिए। - प्रीति भटनागर लोगों को गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया तो चाहिए, लेकिन कोई भी अपने घरों के सामने पेड़ लगाना नहीं चाहता है। जिससे लाभ पीढ़ी दर पीढ़ी मिलता है। - अंकित शर्मा सड़क किनारे छायादार पेड़ लगाने चाहिए। जिससे गर्मी व बरसात के मौसम में राहगीर को राहत मिलती है। - हिमांशु सोती पेड़-पौधों को बचाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। इसके लिए सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए। जिससे भविष्य में हमारे बच्चों को कोई दिक्कत न हो। - राजेंद्र भटनागर विकास के नाम पर एनएच सड़क किनारे सैकड़ों वर्ष पुरान पेड़ों की बलि लेना गलत है। सड़क किनारे पेड़ों को लगाया जाए। - दिनेश वर्मा पर्यावरण बचाने के लिए हमें पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे वह बड़ा होकर लोगों के काम आए। - ललित अग्रवाल सुझाव 1. सड़क किनारे लगाए जा फल व छायादार पेड़। 2. लोग अपने आसपास पौधे लगाए और उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करें। 3. पौधों की सुरक्षा को लगाए गए ट्री गार्ड को क्षति न पहुंचाई जाए। 4. पेड़ पौधों को बचाने के लिए जनता सहभागिता दिखाए। 5. पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाए। शिकायतें --- 1. अपने छोटे से फायदे के लिए पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं लोग 2. सड़क निर्माण के दौरान पेड़-पौधों को पहुंचाया जाता है नुकसान 3. पेड़-पौधों को बचाने में लोग नहीं करते हैं जन सहभागिता 4. विकास के नाम पर काट दिए जाते हैं सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़ 5. पौधों को बचाने के लिए चोरी हो जाते हैं ट्री गार्ड ------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।