गंगा बैराज पर नहीं थम रहा अवैध मछलियों का शिकार
Bijnor News - गंगा बैराज पर शिकारी मछलियों का शिकार कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने रेंजर महेश गौतम के नेतृत्व में छापा मारकर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां बरामद की हैं। शिकारी रात में भी मछलियों का शिकार करते...

गंगा बैराज पर शिकारी मछलियों का शिकार कर रहे हैं। वन विभाग के अफसर शिकारियों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं। हाल ही में रेंजर महेश गौतम ने छापा माकर सैकड़ों मछलियां पकड़ी थी। इससे पहले भी गंगा बैराज के पास शिकारियों का जाल से लेकर अन्य सामान वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है। गंगा बैराज पर मछलियों के शिकारी एक्टिव है। शिकारी वन विभाग की टीम को देखकर गंगा में नाव के माध्यम से भाग जाते हैं। शिकारी रात में भी मछलियों का शिकार करते हैं। बीते मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेंजर महेश गौतम के नेतृत्व में गांव नवलपुर बैराज में छापा मारकर बड़ी संख्या में मरी हुई मछली बरामद की है। गांव के बाहर की खुले में मछलियों को सूखाया जा रहा था। रेंजर महेश गौतम ने दो लोगों पर नामजद करते हुए मुकदमा कराया था। इन मछलियों का अचार और आटा बनाने के लिए धूप में सुखाया जा रहा था। गंगा के आसपास का क्षेत्र आरक्षित है और यहां मछलियों का शिकार प्रतिबंधित है। इससे पहले भी वन विभाग की टीम ने शिकारियों के साथ मछली और मछली पकड़ने का सामान जैसे जाल आदि पकड़ा है। शिकारी चोरी छिपे रात में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। गंगा बैराज ही नहीं विदुर कुटी के आसपास भी मछली के शिकारी एक्टिव है। वहीं रेंजर महेश गौतम ने कहा कि शिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई हो रही है। गंगा बैराज पर मछलियों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।
डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मछलियों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। मछली के शिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
----------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।