Intense Heatwave Hits as Temperature Soars During Nautapa कभी बादल कभी धूप, उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsIntense Heatwave Hits as Temperature Soars During Nautapa

कभी बादल कभी धूप, उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Bijnor News - नौतपा के पांचवें दिन गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे लोग पसीने-पसीने हो गए। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में तापमान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 30 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
कभी बादल कभी धूप, उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

नौतपा के पांचवें दिन सूरज धूप में तल्खी और उमस भरी रही। जिससे जिस्म पसीने-पसीने होता रहा। सुबह से ही तेज धूप के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी की तपिश से बचने के लिए लोग मुहं पर कपड़ा बांधकर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। नौतपा के पांचवे दिन तापमान ने दो डिग्री सेल्सियस का उछाल उछाल लिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे से ही सूरज ने आग बरसानी शुरू की।

धूप निकलने से पहले ही भीषण गर्मी थी और धूप निकलते ही लोग हलकान होने लगे। गर्मी व उमस से लोग लगातार पसीने-पसीने होते रहे। पसीने के साथ खुजली महसूस होने से दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी से बच्चे, वृद्ध और किसानों का बुरा हाल है। गर्मी और गर्म हवा के चलते वाहनों से चलना मुश्किल हो रहा है। लोग खुद को ढककर और कपड़ा लपेटकर बाहर निकल रहे है। दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। हर कोई गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहा है। मौसम में लगातार उमस बढ़ रही है, तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।