Kargil Martyr Ashok Kumar s Family Honored by Soldiers Issues Plea for Support शहीद के पुत्र ने सैन्य अधिकारियों को दिया मांग पत्र , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsKargil Martyr Ashok Kumar s Family Honored by Soldiers Issues Plea for Support

शहीद के पुत्र ने सैन्य अधिकारियों को दिया मांग पत्र

Bijnor News - शिवालाकला में कारगिल शहीद अशोक कुमार के पुत्र नितिन सूद और पुत्रवधु चांदनी सूद को सैनिकों ने सम्मानित किया। नितिन ने सैन्य अधिकारियों को पत्र दिया, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 14 June 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
शहीद के पुत्र ने सैन्य अधिकारियों को दिया मांग पत्र

शिवालाकला। फीना के कारगिल शहीद अशोक कुमार के आश्रित पुत्र व पुत्र वधु को कारगिल से आये सैनिकों ने सम्मान चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को कारगिल पॉइंट से सुखदेव सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आई सैनिक टुकड़ी ने कारगिल शहीद अशोक कुमार के पुत्र नितिन सूद व पुत्रवधु चांदनी सूद को स्मृति सम्मान चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सैनिकों ने जब आश्रित परिवार से उसकी स्थिति एवं रोजगार आदि की जानकारी ली तो नितिन की बेरोजगारी पर आश्चर्य व्यक्त किया। अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। कारगिल शहीद अशोक कुमार के पुत्र ने सैन्य अधिकारियों को एक मांग पत्र भी दिया, जिसमें कहा गया है कि उसके दो वर्ष के अबोधकाल में पिता शहीद हो गए थे और मां उन्हें छोड़कर कहीं चली गई थी।

पिता के शहीद होने के बाद मिली आर्थिक मदद भी मां के नाम ही आई थी। दादा दादी ने किसी प्रकार उसका पालन पोषण किया लेकिन अब उनकी भी मृत्यु हो गयी। बताया कि सेना से कोई गुजारा भत्ता अथवा पेंशन नहीं मिलती। रोजगार का कोई साधन नहीं, मिलिट्री कैंटीन का कार्ड तक नहीं है। सैनिकों से सहायता की गुहार लगाने पर उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। नितिन को उन्होंने परामर्ष दिया कि वह एक बार मेरठ में सेना के उच्चाधिकारियों के सामने अपनी समस्या जरूर रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।