मानसून की पहली बारिश से पारा गिरा, गर्मी से निजात मिली
Bijnor News - कालागढ़ में मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से बच्चे खेलने लगे और किसानों ने खुशी मनाई। बारिश को गन्ने और धान की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। लोग मीठा पानी पिलाकर...
कालागढ़। मानसून की पहली बारिश से पारे में भरी गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। शुक्रवार को मानसूनी दस्तक सहित बादलों की भारी गड़गड़ाहट तथा झमाझम बारिश ने साथ मौसम ने करवट बदली। अचानक मौसम में बदलाव से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मानसून की पहली बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे तथा बच्चों की मौज मस्ती शुरू हो गई। बच्चे बारिश में नहाने के लिए घरों से निकलकर बाहर आ गए तथा बारिश में जमकर उछल कूद की। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी छा गई।
पानी की कमी के चलते खेत में मौजूद गन्ने की झुलसती फसलों सहित धान की बुआई के इस बारिश को मुफीद माना जा रहा है। फिलहाल मानसून की पहली बारिश से हर ओर राहत महसूस की जा रही है। बताते चलें कि लगातार बढ़ते तापमान तथा गिरते भू-जलस्तर से चिंतित लोग राहगीरों को मीठा पानी (शर्बत) पिलाकर भगवान इन्द्रदेव बारिश की कामना कर रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।