बिजनौर : चार दिन पूर्व डूबा व्यक्ति का नहर से हुआ बरामद
Bijnor News - नगीना में, 28 वर्षीय मोहम्मद आदिल की गाजियाबाद की नहर में डूबने से चार दिन पहले मृत्यु हो गई। गोताखोरों ने तीन दिन बाद उसका शव बरामद किया। आदिल का अंतिम संस्कार उसके परिवार द्वारा बिरादरी के...

नगीना, संवाददाता। अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से गाजियाबाद आए नहर में नहा रहे एक युवक की डूब कर चार दिन पूर्व दुखद मृत्यु हो गई। गोताखोरों ने तीन दिन बाद उसके शव को बरामद किया। शव गुरुवार को नगीना पहुंचने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसको नम आंखों से बिरादरी के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। नगर के मोहल्ला पटेरी निवासी हबीब अहमद का पुत्र मोहम्मद आदिल 28 वर्ष दिल्ली में रहकर प्लंबर का कार्य करता था। बीते चार दिन पूर्व आदिल अपने 14 दोस्तों के साथ गाजियाबाद की एक नहर पर नहाने के लिए आ गए।
तेज गर्मी के चलते सभी दोस्त नहर में नहा रहे थे। अचानक आदिल नहर में बह रहे पानी से बहने लगा। जिसको दोस्तों द्वारा बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसे बचा न सके और वह डूब गया। उसके डूबने की खबर नगीना पहुंचने पर परिजन भी गाजियाबाद पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आदिल को तीन दिन तक तलाश किया, तब जाकर उसका शव मिलने पर उसके शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को शव को सौंप दिया। मृतक का शव नगीना पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे आदिल को बिरादरी के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। आदिल के तीन भाई और दो बहने हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि मृतक की पत्नी और एक बच्ची भी रो रो कर बेहाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।