बुलंदशहर: मासूम से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
Bulandsehar News - बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया, जो घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और...
बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम से बदमाश ने दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस और बदमाश की नगला चीती के जंगल में मुठभेड़ हो गई जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए हैं। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि खुर्जा देहात पुलिस ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बदमाश की तलाश में ग्राम नंगला चीती के पास जंगल में ट्यूबवेल पर दबिश दी जहां वह मौजूद था।
खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान रविन्द्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम नंगली चीती बुलंदशहर के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। उसने 27 मई को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने की घटना की थी। बता दें कि रविंद्र पर कोतवाली खुर्जा नगर में वर्ष 2013 में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। अब उस पर खुर्जा देहात थाना में पोक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।