कांग्रेस : संगठन सृजन की बैठक में सक्रिय नेताओं की टीम बनाने पर जोर
Bulandsehar News - रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन को लेकर बैठक हुई। पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने बताया कि राहुल गांधी का उद्देश्य गांवों में सक्रिय नेताओं की टीम बनाना है। बैठक में अनुशासन और...

जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को संगठन सृजन को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिले के संगठन सृजन के कोऑर्डिनेटर पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, राष्ट्रिय प्रवक्ता अनिल यादव, नरेन्द्र राठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास ने जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और ब्लॉक, नगर और जिले के संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का उद्देश्य संगठन सृजन के जरिए प्रत्येक गांव और नगर में बूथ स्तर तक सक्रिय नेताओं की टीम बनाना है और उनको मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिले, शहर और नगर स्तर पर सभी वरिष्ठ सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव, पूर्व विधायक गजराज सिंह और नरेंद्र राठी ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि जिले की समस्याओं को उठाएंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत वाल्मीकि, आदर्शदेव शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, नईम मंसूरी, ज्ञानेंद्र राघव, साजिद चौधरी आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।