Indian Farmers Union Meeting Addresses Electricity Issues in Dharau Village भाकियू महाशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsIndian Farmers Union Meeting Addresses Electricity Issues in Dharau Village

भाकियू महाशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Bulandsehar News - धराऊ गांव में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक हुई, जिसमें बिजली की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह ने अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत की। किसानों को समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 14 June 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
भाकियू महाशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन

क्षेत्र के धराऊ गांव में शुक्रवार सुबह को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह ने कहा की कटौती होने पर विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। जिसको लेकर किसान परेशान है। समय से किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अशोक सोलंकी को युवा मंडल अध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष युवा के पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा राजकुमार गुप्ता को तहसील सचिव से जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर बंटी सिंह लोधी, नितिन चौहान, रविंद्र सोलंकी, धर्मवीर सिंह, अशोक सोलंकी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।