प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का किया निरीक्षण
Bulandsehar News - जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल बंदियों की व्यवस्थाओं, सफाई और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। न्यायमूर्ति ने बच्चों को प्रेरित...

जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने गुरुवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बाल बंदियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक बाल बंदी द्वारा न्यायमूर्ति की पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की गई। गुरुवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने जिला जज मंजीत सिंह श्योराण एवं जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचकर बाल बंदियों के कक्षो में जाकर सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं, साफ सफाई आदि का भी जायजा लिया। बाल बंदियों से भी वार्ता करते हुए न्यायालय में सुनवाई एवं अधिवक्ता नहीं होने आदि के बारे में भी जानकारी ली गई।
बाल बंदियों को दिए जाने वाले खाने पीने के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान बंदियों द्वारा किसी प्रकार की समस्या संज्ञान में नहीं लाई गई। बाल बंदियों से कहा गया कि पूर्व में की गलतियों को भुलाकर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए यहां से अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हुए अपने आप में सुधार करे। काउंसलर द्वारा जो भी अच्छी बाते सिखाई जाती है, उन्हें ग्रहण करे। सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि जिलाधिकारी द्वारा भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई लिखाई एवं क्रीड़ा से संबंधित वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनसे बच्चे बहुत कुछ सीख रहे हैं। बच्चों के शिक्षण कार्य के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। किचन का भी निरीक्षण करते हुए तैयार किए जा रहे भोजन को गुणवत्ता को भी देखा। एक बाल बंदी द्वारा न्यायमूर्ति की पेंटिंग बनाकर भेंट की गई। न्यायमूर्ति ने कहा कि बच्चों के अंदर काफी प्रतिभा छुपी हुई है। उसके लिए उन्हें प्रेरित कर उन्हे अच्छे रस्ते पर चलने के मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।