Pakistani Woman s Return Delayed Due to Illness Appeals to Indian PM तबीयत खराब होने पर मरियम महमूद का पाकिस्तान जाना स्थगित, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPakistani Woman s Return Delayed Due to Illness Appeals to Indian PM

तबीयत खराब होने पर मरियम महमूद का पाकिस्तान जाना स्थगित

Bulandsehar News - बुलंदशहर की मरियम महमूद की तबियत बिगड़ने से उसकी पाकिस्तान वापसी अटक गई है। उसके पति ने अधिकारियों से मोहलत मांगी है। मरियम ने पीएम से भारत में रहने की गुहार लगाई है, जबकि सभी पाकिस्तानियों को वापस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 28 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
तबीयत खराब होने पर मरियम महमूद का पाकिस्तान जाना स्थगित

बुलंदशहर। पाकिस्तान से शादी करके खुर्जा आई मरियम महमूद की तबियत बिगड़ने से पाकिस्तान की उसकी वापसी अटक गई है। वापसी के लिए उसका पति अफसरों से मोहलत मांग रहा है। मरियम महमूद ने प्रधानमंत्री से भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। पहलगाम में हुए हमले के बाद सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मरियम महमूद को वापस पाकिस्तान जाना था, लेकिन सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।

गौरतलब है कि 8 जुलाई 2022 को खुर्जा के मोहल्ला पंजाबियान निवासी आमिर का निकाह पाकिस्तान के इस्लामाबाद निवासी मरियम महमूद से हुआ था। इसके बाद से मरियम लगातार भारत आने के लिए वीजा मांग रही थी। दो माह पूर्व मरियम का शॉर्ट टर्म विजिटर वीजा मंजूर हुआ। इसके बाद मरियम फरवरी में भारत में आकर पति और ससुराल वालों के साथ रहने लगी। अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानियों को वापस जाने के लिए कहा गया है। इसके अपनी सुसराल में रह रहीं मरियम ने प्रधानमंत्री से भारत में रहने देने की गुजारिश की थी। अफसरों ने नियमों का हवाला देते हुए उसे रविवार तक वापस जाने को कहा था। मरियम ने प्रधानमंत्री से यहीं रहने देने की गुहार लगाई। मरियम के पति आमिर ने बताया कि रविवार को मरियम महमूद की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उनका पाकिस्तान जाना फिलहाल स्थगित हो गया है। हम अफसरों के संपर्क में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।