पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा
Chandauli News - चंदौली। संवाददाता पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा पश्चिम

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुमोदन और जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की संस्तुति पर सोमवार को चंदौली पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शशि प्रकाश गांधी, अशोक गिरी, अभिषेक जायसवाल, पंकज ओझा, रेनू तिवारी और गोपाल सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शिव कुमार मौर्य, अखिलेश तिवारी को महामंत्री, शामू भाद्वाज, संजय पासवान, सुगना राजभर, दिनेश गुप्ता, आदर्श सिंह, किरन चौहान को मंत्री और जय प्रकाश पासवान को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, अमन कुमार सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, दीपक सिंह को आईआईटी संयोजक बनाया गया।
नए पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करने की नसीहत दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।