Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMysterious Discovery of Unknown Man s Body Raises Suspicions in Shahgarh
मजार के पास मिला अज्ञात अधेड़ का शव
Azamgarh News - शाहगढ़ में आजमगढ-छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Tue, 10 June 2025 01:52 PM

शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के आजमगढ- छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के मजार के पास मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक हाफ लोअर और चेकदार शर्ट पहने हुए था। उसके चेहरे पर चोट के निशान है, स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पहचान में जुटी है। दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।