कम दाम पर बकरा नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला,दो घायल
Chandauli News - बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव के समीप हुई घटना से मचा हड़कंप कम दाम पर बकरा नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला,दो घायल कम दाम पर बकरा नहीं देने पर

चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव में बीते शनिवार की शाम को दो पक्षो में बकरे की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कम दाम पर बकरा नहीं बेचे जाने पर दूसरा पक्ष धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान सगे भाई 35 वर्षीय पंकज यादव और 23 वर्षीय काजू गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस घायलों को इलाज के लिये सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के नदेसर मारुफपुर निवासी पंकज यादव ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अपने घर में बकरा पाल रखा था।
जिसे बेचने के लिये जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नैढ़ी निवासी युसूफ, सुफियान और फैज अहमद मिले और कम दाम पर बकरा बेचने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर गाली गलौच देते हुए मारपीट करने लगे। वही फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिये। आरोपियों में एक शामिल एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये अन्य लोग भी घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी तरुण पाण्डेय ने घायलों को पीएचसी चहनियां भेज दिये। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मारपीट में शामिल एक युवक को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक बलुआ डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।