Dr Mahendra Nath Pandey Engages with Villagers in Chandauli Emphasizes Development under Modi and Yogi प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से हो रहा विकसित : डा. महेंद्रनाथ पांडेय, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDr Mahendra Nath Pandey Engages with Villagers in Chandauli Emphasizes Development under Modi and Yogi

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से हो रहा विकसित : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

Chandauli News - पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सैयदराजा विधानसभा के सुंडेहरा में स्थापित किया जनसंवाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से हो रहा विकसित : डा.

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 8 June 2025 11:29 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से हो रहा विकसित : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

चंदौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को सैयदराजा विधानसभा के सुन्डेहरा ग्राम पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों से जन संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। विकसित भारत को आगे बढ़ाना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी को सतर्क रहना होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनता की सुख-दुख में पूरी ईमानदारी से अपनी पूरी भागीदारी बनाए रखने की जरूरत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने झूठ बोलकर चुनाव जीत लिया।

चन्दौली की तेज गति विकास की पहिया को रोक दिया। आज यहां की जनता अपने को ठगा सा महसूस करने लगी है। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकारों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, सूर्यमणि तिवारी, मंगला सिंह, राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, बुद्धुलाल विश्वकर्मा, मृत्युंजय सिंह, इंदल सिंह बाबा, रामसुंदर चौहान, राकेश मिश्रा, जितेन्द्र पाण्डेय, किरन शर्मा, शिवशंकर पटेल, विपिन सिंह, संतोष सिंह, इन्द्रजीत विंद, जश्याम त्रिपाठी, पूनम चौहान, जयप्रकाश चौहान, चंद्रभान मौर्य, मनोज कुशवाह, अरुण मिश्रा, दिलीप सोनकर, आशुतोष सिंह, सियाराम पाठक, प्रधान जितेन्द्र चौहान, भगत चौहान, सतीष चौहान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।