गैंगस्टर आरोपी का 73.96 लाख की संपत्ति कुर्क
Chandauli News - गैंगस्टर आरोपी का 73.96 लाख की संपत्ति कुर्कगैंगस्टर आरोपी का 73.96 लाख की संपत्ति कुर्कगैंगस्टर आरोपी का 73.96 लाख की संपत्ति कुर्कगैंगस्टर आरोपी का

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया निवासी गैंगस्टर के आरोपी विकास यादव के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार भी उसके अलीनगर स्थित मकान को कुर्क किया गया। इस दौरान दो बाइक और एक बोलेरो वाहन भी कुर्क किया गया। बुधवार को वाराणसी के जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पीडीडीयू नगर नायब तहसीलदार अमित कुमार की देखरेख में अलीनगर थाना क्षेत्र के कैथा टडिया गांव निवासी गैंगस्टर के आरोपी विकास यादव के मकान, जमीन सहित कुल 43 लाख 47 हजार रुपए की अवैध अचल संपत्ति कुर्क की गई। वही गुरुवार को अलीनगर स्थित उसके मकान को भी कुर्क किया गया।
इतना ही नहीं मकान परिसर में खड़ी दो बाइक और एक बोलेरो वाहन को भी कुर्क किया गया। जिनकी कुल कीमत 30 लाख 49 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी पर गोवंश निवारण अधिनियम और गैंगस्टर के तहत बलुआ थाने में कुल तीन मुकदमें पंजीकृत है। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि अब तक आरोपी विकास यादव की कुल 73 लाख 96 हजार 820 रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। टीम में सीओ राजीव सिसोदिया, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, निरीक्षक हरिनारायण पटेल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।