निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी
Chandauli News - बलुआघाट पर स्नान करने वालों की भोर से जुटने लगी भी भीड़बलुआघाट पर स्नान करने वालों की भोर से जुटने लगी भी भीड़बलुआघाट पर स्नान करने वालों की भोर से जु

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। निर्जला एकादशी के पर्व पर शुक्रवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। गंगा स्नान के लिए भोर से ही आस्थावान जुटने लगे थे। चंदौली सहित पड़ोसी जनपदों से भी काफी संख्या में स्नान के लिए लोग पहुंचे। स्नान ध्यान के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन कर महिलाओं और पुरुषों ने दान-पुण्य किया। इसके अलावा जिले के पड़ाव, धानापुर, भूपौली, कैलावर सहित अन्य ग्रामीण घाटों पर लोगों ने स्नान किया। इस दौरान काफी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ रही। बलुआ घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, गंगा सेवा समिति के लोग व गोताखोर लगे रहे।
गंगा घाट पर भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर स्नान ध्यान किया। स्नान के बाद मंदिर में दर्शन कर लोगों ने दान पुण्य किए। वहीं स्नानार्थियों की भीड़ से बलुआ आर चहनियां बाजार सुबह से ही गुलजार हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस घाटों पर चक्रमण करती रही। लोगों की मान्यता है कि निर्जला एकादशी को लेकर यह मान्यता है कि यदि पूरे साल में एक भी एकादशी का व्रत नहीं करते है और इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखने से वर्षभर के सम्पूर्ण एकादशियों का फल मिलता है। इस व्रत को करने और गंगा में स्नान कर दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में इस दिन व्रत धारण कर किया गया अनुष्ठान काफी फलदायी होता है। इस दिन गंगा में स्नान, पूजन, दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार बृषभ और मिथुन संक्रांति के बीच शुक्ल पक्ष की एकादशी निर्जला भी कहलाती है। इस व्रत को भीमसेन या पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। श्रद्धालुओ ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान दान किया। मंदिरों में पूजन अर्चन किया। बाजारों में भी खूब चहल पहल रही। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लोगो की मदद में जुटे रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।