नोडल अधिकारी ने चौपाल में बच्चों से किया संवाद
Deoria News - देवरिया के नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने समर कैम्प में छात्रों से संवाद किया और उनके रचनात्मक कार्यों की सराहना की। पर्यावरण...

देवरिया, निज संवाददाता। नगर विकास विभाग के सचिव एवं नामित नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का निरीक्षण एवं सहभाग किया। गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने समर कैम्प में प्रतिभाग कर रहे छात्र- छात्राओं से संवाद किया और उनकी रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। बच्चों द्वारा प्रदर्शित कला, विज्ञान मॉडल, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। समर कैम्प परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने पौधरोपण भी किया। नोडल अधिकारी ने सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बगहा मठिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया।
इसमें उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं एवं ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। प्राथमिक विद्यालय में नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोली, चित्रकला एवं खेलकूद गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इसमें सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, डीआईओएस शिवनारायण सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।