Congress Workers Protest Against Exploitation of Parents by Private Schools in Deoria कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsCongress Workers Protest Against Exploitation of Parents by Private Schools in Deoria

कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

Deoria News - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्कूलों की मनमानी फीस, किताबों और यूनिफॉर्म की खरीदारी पर कार्रवाई की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 12 April 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

देवरिया, निज संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञाापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें निजी स्कूलों पर प्रवेश से लेकर पुस्तकों की खरीद समेत अनेक मामलों में अभिभावकों के आर्थिक शोषण की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। इस प्रकरण में सरकार से कार्रवाई की मांग की गई।

कांग्रेस के कार्यकर्ता टाउन हॉल पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहाकि यह सरकार विफल है। सभी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है। निजी स्कूलों में प्रवेश और पुस्तकों की खरीद जोरों पर है। स्कूलों ने कानून को ताक पर रख दिया है। स्कूल फीस से लेकर बच्चों के कोर्स तक, हर जगह अभिभावक ठगे जा रहे हैं। अभिभावकों की इस समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहाकि अभिभावकों के लिए अप्रैल का महीना भारी जेब खर्च लेकर आया है। अच्छी शिक्षा और बेहतर व्यवस्था पर महंगाई भारी है। अभिभावक बेहाल हैं। नए सत्र में स्कूल कॉपी किताबों और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। भीषण महंगाई में एक तरफ अभिभावकों के लिए अपना घर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं स्कूलों के इस लूटतंत्र के कारण वे घनघोर मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। निजी स्कूलों का यह आचरण लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य के सिद्धांत के प्रतिकूल है। कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों के इस निरंकुश और शोषण प्रवृत्ति की घोर भर्त्सना करती है।

जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से निजी स्कूलों के लिए फीस, किताबें और यूनिफॉर्म के लिए एक न्यायोचित व छात्र हितकारी नियमावली अविलम्ब बनवाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, धर्मेंद्र पांडेय, संजीव कुमार मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, सुभाष राय, महेंद्र आम्बेडकर, शिवशंकर सिंह, चंदू वर्मा, मधु शर्मा, शहनाज जफर, रीता देवी, रत्नेश मल्ल, विजय शंकर मिश्र, आलोक त्रिपाठी, विजय पटेल, संदीप कुमार पांडेय, अशोक कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, संदीप पांडेय, सुनील यादव, अंशु मिश्र, सोहन मिश्र, पन्नालाल पाठक, हरिश्चंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।