Elderly Man Dies of Heart Attack During Funeral in Tarakulwa दाह संस्कार करने गए वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsElderly Man Dies of Heart Attack During Funeral in Tarakulwa

दाह संस्कार करने गए वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत

Deoria News - तरकुलवा में एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 70 वर्षीय दुखी यादव की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। वह महिला के दाह संस्कार के दौरान घाट पर गए थे, जहां अचानक सीने में दर्द हुआ और गिर पड़े।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 31 May 2025 06:13 AM
share Share
Follow Us on
दाह संस्कार करने गए वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। गांव की ही एक महिला के अंतिम संस्कार में गए वृद्ध की हृदय गति रूकने से शुक्रवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह महिला के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के समीप ही स्थित घाट पर गया था। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ निवासी हरिवंश यादव की पत्नी का निधन बुधवार की रात को हो गया। गुरूवार की शाम को महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए गांव दुखी यादव(70) भी गए हुए थे।

घाट पर दुखी के सीने में अचानक दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। जिसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोग उन्हे लेकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।