भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा, 41 डिग्री पहुंचा तापमान
Deoria News - देवरिया में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से परेशान होकर घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है और किसान भी...
देवरिया, निज संवाददाता पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। तापमान बढ़कर अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि लोगों को गर्मी का एहसास इससे अधिक हो रहा है। गर्मी की मार से परेशान लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में मुहल्ले की गलियों तथा कई प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा या इक्का-दुक्का वाहन चल रहे थे। लोग कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी, गन्ने का जूस, लस्सी आदि ठंडे पेय पदार्थो का सेवन कर गर्मी से राहत का प्रयास किये। कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। सुबह से ही तीखी धूप शरीर को झुलसाने लगी है।
दिनोंदिन धूप के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोग बेहाल होने लगे हैं। तीखी धूप और गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों का काम भी प्रभावित होने लगा है। वहीं बढ़ती गर्मी के चलते किसानों को धान की नर्सरी की बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। तपिश के चलते दोपहर में अधिकांश मुहल्लों की सड़कों पर सन्नाटा रहा। गुरूवार को गर्मी का प्रकोप कुछ अधिक रहा। शरीर को झुलसाने वाली तीखी धूप से लोग बेहाल रहे। गर्मी के साथ शरीर को राहत देने वाले पेय पदार्थो की डिमांड काफी बढ़ गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।