राजन हत्याकाण्ड: पुलिस को मिला अहम सुराग, जल्द हो सकता है पर्दाफाश
Deoria News - खजुरी करौता गांव में एक शादी में दूल्हे के दोस्त तेज बहादुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शूटर के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वह जल्द ही गिरफ्तार हो सकता है। दुल्हन के पिता के साथ...

खुखुंदू(देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बारात में आए दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस शूटर के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही शूटर को गिरफ्तार कर घटना की कड़ी जोड़ते हुए पर्दाफाश कर सकती है। उधर हिरासत में लिए गए लोगों से पांचवें दिन भी पुलिस पूछताछ करती रही। कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष की बारात खजुरी करौता में अनिल गिरि के घर गुरुवार शाम को आई थी। बारात में मनीष के मित्र व गांव के निवासी प्रापर्टी डीलर तेज बहादुर उर्फ राजन यादव (32) भी आए थे।
द्वारपूजा के बाद रात करीब 11 बजे राजन दूल्हे के पिता के साथ भोजन कर रहे थे। इस बीच नकाबपोश युवक आया और राजन के सिर पर असलहा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। घटना कुशीनगर जनपद से ही जुड़ी हुई है। शूटर तक की पुलिस ने पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस सूत्रों का कहना हैकि शूटर के गिरफ्तार होते ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि टीमें लगी हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।