Police Arrest 7 in Barati Violence and Firing Incident in Pratappur बारात में फायरिंग के मामले में केस, सात गिरफ्तार, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Arrest 7 in Barati Violence and Firing Incident in Pratappur

बारात में फायरिंग के मामले में केस, सात गिरफ्तार

Deoria News - प्रतापपुर में एक बारात के दौरान आर्केस्ट्रा में विवाद के चलते मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना के बाद आठ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 11 June 2025 11:37 AM
share Share
Follow Us on
बारात में फायरिंग के मामले में केस, सात गिरफ्तार

प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग में शनिवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट व फायरिंग के मामले में रविवार की रात पुलिस ने आठ नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही सात आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया निवासी पृथ्वीनाथ कुशवाहा के बेटे मोहन कुशवाहा की बारात शनिवार की रात कड़सरवा बुजुर्ग निवासी महेन्द्र कुशवाहा के घर आई थी। बारातियों के स्वागत के बाद अन्य रस्म पूरी हो रही थी।

बारात इंटर कालेज के मैदान में रुकी हुई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा हो रहा था। फरमाइश गीत को लेकर विवाद हुआ और मारपीट होने के साथ ही फायरिंग भी हुई। इस मामले में पुलिस ने उप निरीक्षक वीरेंद्र कनौजिया की तहरीर पर श्रीरामपुर थाने के कटहरिया निवासी राज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रवि कुमार, रीतेश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा निवासी परगसहा थाना श्रीरामपुर, संतोष कुशवाहा निवासी रघुनाथपुर थाना बनकटा, मोहम्मद एजाज अंसारी, इरफान अंसारी निवासी कड़सरवा बुजुर्ग व सात अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मोहम्मद एजाज अंसारी, इरफान अंसारी, राजू कुमार, रवि कुमार, रीतेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा व राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।