Police File Case Against Former Village Head for Land Dispute and Threats in Maadi Pur Deoria पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice File Case Against Former Village Head for Land Dispute and Threats in Maadi Pur Deoria

पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस

Deoria News - भाटपाररानी के माड़ीपुर में पूर्व प्रधान शिवलोचन कुशवाहा पर खेत का पत्थर उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। रामायन कुशवाहा ने 2 अप्रैल को जमीन का पैमाइश कराया था, जिसमें पत्थर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 8 June 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on
पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में खेत का पत्थर उखाड़ने के मामलें में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी रामायन कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके जमीन का पैमाइश 2 अप्रैल को हुआ था। जिसमें ग्राम सभा के लेखपाल कानून ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पत्थल नसब किया। आरोप है कि उसके बाद ग्राम के पूर्व प्रधान ने शिवलोचन कुशवाहा ने गोलबंद होकर 27 मई की रात में पैमाइश के समय जो पत्थर लगा था उसे उखाड़ कर फेंक दिया, तथा उसी रात जबरन ट्रैक्टर से खेत को जोत कर कब्जा कर लिया है।

इसकी जानकारी रामाइन को अगले सुबह जब खेत पहुंचे तो हुई। इसकी शिकायत उन्होंने आरोपियों से की तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान शिवलोचन कुशवाहा पुत्र परमहंस कुशवाहा हरिकेवल कुशवाहा पुत्र रामबचन, कुशवाहा, रामबचन कुशवाहा पुत्र परमहंस कुशवाह निवासी माड़ीपुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत की है। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों द्वारा फिर से जानमाल की धमकी दी जा रही है और खेत में मेड़ आदि लगाने से मना किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।