दिल्ली-पंजाब को जाने वाली ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री रहे परेशान
Moradabad News - गर्मी के कारण दिल्ली और पंजाब की लंबी दूरी की ट्रेनों में कई घंटे की देरी हुई। शहीद एक्सप्रेस, जोधपुर वीकली और भटिंडा स्पेशल जैसी ट्रेनों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने...

गर्मी के चलते ट्रेन यात्रियों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ी। रविवार को दिल्ली और पंजाब दिशा की ओर जाने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। जबकि स्पेशल ट्रेनों का तो और बुरा हाल रहा। शहीद एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से पहुंची, तो वहीं जोधपुर वीकली एक्सप्रेस भी सुबह 6:15 की जगह 7:15 बजे आई। भटिंडा स्पेशल एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से पहुंची, इसे यहां सुबह 8:00 बजे आना था। सद्भावना एक्सप्रेस के यात्रियों को एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह 6:57 पर आने वाली दिल्ली स्पेशल सुबह 10:09 पर पहुंची। आनंद विहार स्पेशल का भी यही हाल रहा।
यह ट्रेन सुबह के 7:10 पर पहुंची। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 7:35 की जगह 8:43 पर आई। दुर्गियाना एक्सप्रेस के यात्रियों को सवा घंटे इंतजार करना पड़ा। श्रमजीवी एक्सप्रेस 5:44 पर पहुंची। हिमगिरी एक्सप्रेस दोपहर 3:30 पर आई। इस ट्रेन का यहां समय 12:57 है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी 3:45 घंटे लेट हो गई। साबरमती साप्ताहिक 2:55 बजे की जगह दोपहर 3:22 पर पहुंची। पद्मावत का एक घंटे इंतजार करना पड़ा। भटिंडा स्पेशल को सुबह 8:00 बजे की जगह चार घंटे की देरी से 12:02 पर मुरादाबाद पहुंची। अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को 3:55 से शाम के 5:56 तक इंतजार करना पड़ा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली- कोलकाता रेल खंड में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक मेंटीनेंस के कार्य हो रहे हैं। गोरखपुर, लखनऊ के कई स्टेशनों पर कॉशन में ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनें प्रभावित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।