थानों में किशोरों से किया जाए अच्छा व्यवहार
Deoria News - देवरिया। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में शुक्रवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक

देवरिया। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में शुक्रवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक हुई। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि पुलिसकर्मी थानों में आने वाले किशोरों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके सामने वर्दी में न जाएं। इसके अलावा उन्होंने विशेष किशोर पुलिस इकाई के कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बाल विवाह, बाल संरक्षण इकाईयों के समन्वय समेत अन्य जानकारियां दी। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डा.वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, दीपक कुमार त्रिपाठी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, डा.संजय गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, अनुराधा राज प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
पुलिस लाइन में किया गया योगाभ्यास पुलिस लाइन में शुक्रवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। एसपी विक्रांत वीर ने सभी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योग मुद्राओं एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे शरीर की स्फूर्ति एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके बाद पुलिस लाइन का एसपी ने निरीक्षण किया। पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 156 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।