Retirement Ceremony for Anganwadi Workers in Gauribazar सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई विदाई, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsRetirement Ceremony for Anganwadi Workers in Gauribazar

सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई विदाई

Deoria News - गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सेवानिवृत्त दो कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। गौरीबाजार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 11 June 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई विदाई

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सेवानिवृत्त दो कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। गौरीबाजार के मठियामाफी से कार्यकत्री संध्या सिंह व पथरहट से जयश्री गुप्ता सेवानिवृत्त हुई थी। मंगलवार को बीआरसी परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समारोहपूर्वक इन दोनों कार्यकत्रियों को बिदाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुपरवाइजर प्रतिमा मिश्रा ने कहा कि इंसान अपने कर्मों से समाज में जाना जाता है। व्यक्ति सेवानिवृत्त विभाग से होता है। अपने अनुभव व हुनर से आजीवन समाज की सेवा करते रहना चाहिए। कार्यकत्रियों ने सेवानिवृत्त कार्यकत्री संध्या सिंह व जयश्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर प्रतिमा मिश्रा, चंदा देवी, गीता देवी, पूनम यादव, मीना भारती, गुड़िया देवी, शीला सिंह, सुधा सिंह, बिंदा देवी, मीरा रानी, भारती, सविता, मनोरमा, अमरावती, सविता देवी, संगीता देवी, कनक देवी, मालती, पूजा गोड़, मेनका सिंह, पूर्णिमा, शैल सिंह आदि मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।