Severe Summer Heat Causes Power Failures in Mahuadih Consumer Anger Rises भीषण गर्मी में फाल्ट व ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSevere Summer Heat Causes Power Failures in Mahuadih Consumer Anger Rises

भीषण गर्मी में फाल्ट व ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

Deoria News - महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 11 June 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी में फाल्ट व ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। फाल्ट व ट्रिपिंग से घरों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बैतालपुर विकास खंड के नेरुई अमवा फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। फीडर पर ओवरलोड बढ़ने के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। वहीं लोड़ बढ़ने के साथ ही लो- वोल्टेज की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को दिन में चैन और रात को नींद भी नही आ रही है।

बुधवार को क्षेत्र के रामपुर बनहर, महुआडीह, करजहां , बरारी, बरवा, पिपरहिया, लीलापुर, पहाड़पुर, हरैया बसंतपुर, रामपुर दुबे , महुअवां समेत अन्य गांवों में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।