91st Mahaparinirvan Day of Ramabai Ambedkar Celebrated by Women s Organization रमाबाई से नारी शक्ति को मिली नई दिशा, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah News91st Mahaparinirvan Day of Ramabai Ambedkar Celebrated by Women s Organization

रमाबाई से नारी शक्ति को मिली नई दिशा

Etah News - माता रमाबाई आंबेडकर का 91वां महापरिनिर्वाण दिवस प्रबुद्ध महिला जागृति संघ द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने माता रमाबाई के योगदान और उनके नेतृत्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 28 May 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
रमाबाई से नारी शक्ति को मिली नई दिशा

माता रमाबाई आंबेडकर प्रबुद्ध महिला जागृति संघ की ओर से रमाबाई आंबेडकर का 91वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महिलाओं की ओर से श्रंद्धाजलि के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष रेखा जाटव ने कहा कि माता रमाबाई के होने से हम सभी को बाबा साहाब जिन्होंने शोषितों, वंचितों, समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए जीवन जीने का समान अधिकार दिलाया। भावना सिंह ने कहा कि रमाबाई एक पत्नी के साथ-साथ कुशल प्रबंधन करता भी थी। संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ. मालती सिंह की ओर से रमाबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

महासचिव प्रेमलता ने कहा कि रमाबाई पढ़ी-लिखी नहीं थी इसके बाद भी कुशल नेतृत्व के गुण, प्रबंधन क्षमतावान थी। भावना सिंह, चंद्रप्रभा भारती, पिंकी, रूबी अंबेडकर, रेखा गौतम, अंजली मोहन, सुषमा सिंह, नीरज दिनकर, रेखा , ज्योत्सना, उषा, ज्ञान किशोरी भारती, सुनीता बौद्ध, प्रेरणा आदि महिलाए मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।