कलश विसर्जन यात्रा में शामिल लड़कियों को पीटा, दो घायल
Etah News - एटा में कलश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर कुछ लड़कों ने किशोरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो किशोरी घायल हो गईं और अन्य को भी चोटें आईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का...

एटा। कलश विसर्जन करने के बाद लौटते समय डीजे बजाने को लेकर कुछ लड़कों ने किशोरियों पर हमला कर दिया। हमले में दो किशोरी घायल हो गईं। अन्य किशोरियों के भी चोट आई है। ज्यादा चोट लगने पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मामले की जानकारी मिरहची पुलिस को दी गई है। थाना मिरहची के गांव नगला कन्हई में श्रीमद भागवत कथा चला रही थी। सोमवार को कथा समाप्त हो गई। इसके बाद मंगलवार को गांव की लड़कियां, महिलाएं कलश विसर्जन करने के लिए गांव सिरसाटिप्पू स्थित नहर गई थी। कलश विसर्जन करने के बाद वापस लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में गाने भी चल रहे थे। कुछ लड़के आए और रास्ते में ट्रैक्टर रोक लिया और वहीं नाचने की जिद करने लगे। महिलाओं ने आगे चलकर नाचने के लिए कहा बताया कि गर्मी अधिक है, कलश विसर्जन यात्रा में शामिल लड़कियों की तबितय खराब हो जाएगी। लड़के नहीं माने अपने जिद पर अड़ गए। कुछ लड़के बांस ले आए और हमला करने लगे। हमले में किशोरी कल्पना पुत्री विशेष, एकता पुत्री पूरन सिंह निवासी नगला कन्हई घायल हो गई। घायलों ने बताया कि अन्य के भी हल्की चोट आई है। मौके से घर चली गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ मिरहची ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि कलश विसर्जन करने के बाद गांव में लौट आए थे। कुछ लोग तेज आवाज में डीजे चला रहे थे जिन्हे कुछ लोगों ने रोकते हुए कम आवाज में गाने चलाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।