बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का आदेश
धनबाद में विधायक संजीव के करीबी रंजय सिंह की हत्या के मुकदमे की सुनवाई हुई। अदालत ने बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान, जेल में बंद नंद कुमार सिंह को रांची की होटवार जेल से पेश...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 18 June 2025 06:15 AM

धनबाद। विधायक संजीव के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधिश डीसी अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान जेल मे बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची की होटवार जेल से वीसीएस से पेश किया गया। वहीं जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह मंगलवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।