सिढपुरा से लौट रहे साइकिल सवार को वाहन ने रौंदा, मौत
Etah News - एटा में साइकिल सवार युवक निर्दोश सिंह की एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घायल युवक को आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी जान चली गई। परिवार में कोहराम मच गया है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए...

एटा। सिढपुरा से लौट रहे साइकिल सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना बागवाला के गांव ओनघाट निवासी निर्दोश सिंह (32) पुत्र त्रिमल सिंह सोमवार को किसी काम से साइकिल से सिढपुरा गए थे। सोमवार की देरशाम को गांव लौट रहे थे। गांव से थोडा पहले पहुंचें तो वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल हो गया।
घायल को परिवारीजन आगरा लेकर जा रहे थे रास्ते में युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को गांव सुन्ना के पास वाहन ने पैदल जा रहे युवक सूरज निवासी सुन्ना सिहोरी पिलुआ घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।