Elderly Man Shot in Rivalry During Return from Neighboring Village घर लौट रहे वृद्ध को रास्ते में घेरकर मारी गोली, कंधे में लगने से घायल , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsElderly Man Shot in Rivalry During Return from Neighboring Village

घर लौट रहे वृद्ध को रास्ते में घेरकर मारी गोली, कंधे में लगने से घायल

Etah News - पड़ोसी गांव से लौट रहे 60 वर्षीय हरिप्रसाद को रास्ते में घेरकर गोली मारी गई। कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गए और स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 2 June 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
घर लौट रहे वृद्ध को रास्ते में घेरकर मारी गोली, कंधे में लगने से घायल

पडोसी गांव से लौट रहे वृद्ध को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से वृद्ध घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घरवालों के अनुसार रंजिश में वृद्ध को गोली मारी गई है। आरोप लगाए हैं कि प्रधान कार्यो की शिकायत करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना नयागांव के गांव परसूपुर निवासी हरिप्रसाद (60) पुत्र द्वारिकाप्रसाद रविवार को किसी काम से गांव मंगदपुर आए। रात में साइकिल से घर लौट रहे थे।

आरोप है कि जंगल की तरफ पहुंचे वहां पर पहले घात लगाए बैठे गांव के ही हमलावर आए और फायर कर दिया। गोली कंधे में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। हमलावरों से बचने के लिए वह मक्का की खेत तरफ भागे। बताया कि उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया। घायल के अनुसार उसी के गांव तथा एक बिनोरा के आरोपी ने गोली मारी है। घायल ने बताया कि पुरानी रंजिश चल रही आ रही है। गांव में प्रधान के कार्यो की जांच की शिकायत की थी। इसे लेकर भी वह रंजिश मानते है। बताया कि खेतों की तरफ भागकर अपनी जान बचाई है। डा. शिव कुमार ने बताया कि घायल को पुलिस ने भर्ती कराया है। गोली लगना प्रतीत हो रहा है। घायल को रेफर कर दिया है। नयागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध को गोली लगी है। इससे वह घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष की रंजिश चली आ रही हैं। नीतेश गर्ग, सीओ अलीगंज एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।