पति ने पत्नी को गर्म प्रेस लगाई, करंट लगाकर मारने का किया प्रयास
Etah News - एटा में एक पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और गर्म प्रेस से उसका हाथ जला दिया। पत्नी किसी तरह मायके पहुंची और मां को पूरी घटना बताई, जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी दामाद...

एटा। शराब के नशे में पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि गर्म प्रेस से हाथ जला दिया। किसी तरह से बचकर मायके पहुंची, बेटी ने मामले की जानकारी मां को दी। मां ने आरोपी दामाद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी आरोपी पत्नी की पिटाई कर चुका है। आगे चलकर सुधर जाएगा जिसके चलते शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना राजा का रामपुर के गांव गढिया जगन्नाथ निवासी सावित्री देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी वंदना की शादी 2011 में अमित चौहान निवासी गढिया जगन्नाथ के साथ की थी।
दोनों से दो बच्चे भी हैं। बताया कि आरोपी दामाद शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता है। बताया कि छह जून को बेटी वंदना घर पर थी। आरोप है कि आरोपी घर पहुंचते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गर्म प्रेस से जला दिया। बेटी का एक हाथ जल गया। बेटी किसी तरह से बचकर मायके पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी काफी रो रही थी और काफी चोट आई थी। आरोपी मौके से भाग गया। घायल बेटी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया कि काफी दिनों से मानसिक, शारीरिक शोषण कर रहा है। बताया कि आरोपी दामाद ने करंट भी लगाया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ मुकेश कुमार मलिक का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गर्म प्रेस से हाथ जलाया गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।