सपा कार्यकर्ता जुट जाए पार्टी कार्य में
Etah News - मारहरा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश की बात की और सपा सरकार के कार्यों की जानकारी...

मारहरा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने कहा है कि सपा के कार्यकर्ताऑ को अभी से वर्ष 2027 की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश है। सपा सरकार में हुए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दें। सपा कैंप कार्यालय हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं उनके लिए फॉर्म नम्बर 6 और फर्जी वोटों के कटवाने के लिए फॉर्म नम्बर सात भरा जाना है। उन्होंने निधौली ब्लॉक के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। निधौली कलां ब्लॉक अध्यक्ष फैजान चौधरी ने कहा कि सभी नव निर्वाचित सदस्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा देंगे।
जिला सचिव हिमालय सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर के जनता का ध्यान बेरोजगारी महंगाई आदि मुख्य मुद्दों से हटाना चाहती है। राजपाल लोधी, रत्नेश बघेल, बृज मोहन, सर्वेश बघेल, लक्ष्णन कुमार, प्रदीप गौतम, गोपाल लोधी आदि पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर मारहरा विधानसभा अध्यक्ष वीरपाल सिंह लोधी, मिरहची नगर अध्यक्ष विजय सिंह, मारहरा नगर अध्यक्ष नफीस गौरी आदि बड़ी तादाद मे सपा के लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।