Tragic Accident Two Youths Returning from Wedding Die in Bull Collision शादी समारोह से लौटते समय बाइकसवार दो दोस्त सांड से टकराएं, मौत , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTragic Accident Two Youths Returning from Wedding Die in Bull Collision

शादी समारोह से लौटते समय बाइकसवार दो दोस्त सांड से टकराएं, मौत

Etah News - शादी समारोह से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों की सांड़ से टक्कर हो गई। एक युवक विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक सुमित ने आगरा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों युवक शादी में शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 15 May 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
शादी समारोह से लौटते समय बाइकसवार दो दोस्त सांड से टकराएं, मौत

शादी समारोह से लौट रहे बाइकसवार दो युवक सांड़ से टकरा गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली काम करने के लिए जा रहे थे। जिला कासगंज के गांव गुमानपुर निवासी अंशुल की बरात बुधवार को थाना मलावन के गांव हाडई गई थी। अंशुल विवेक (22) पुत्र बृजेश कुमार, चचेरे भाई सुमित (20) पुत्र दिनेश के रिश्ते के चाचा लगते है। दोनों ही बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार रात को शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली जा रहे थे।

घरवालों के अनुसार दिल्ली में काम करते थे। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे थाना मलावन के गांव छछैना स्थित हाइवे पर पहुंचे। वहीं पर सड़क पर खड़े सांड़ से बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकसवार विवेक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय सुमित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद घरवालें पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह छोड़कर अस्पताल पहुंचे घरवालें दोनों की मौत की जानकारी घरवालों को लगी। शादी समारोह को छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। दोनों शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कई रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए और घरवालों को ढांढस बंधाया हैं। विवेक की थी गांव हाडई में ससुराल घरवालों ने बताया कि विवेक, सुमित दिल्ली में काम करते थे। शादी की वजह से रूक गए थे। शादी करने के बाद वहीं से ही दिल्ली के लिए निकल जाएगे। विवेक की गांव हाडई में ससुराल भी है। कुछ साल पहले ही विवेक की शादी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।