BJP Accuses Congress of Ignoring Historical Figures like Ahilyabai Holkar इटावा में बोले भाजपाई, कांग्रेस ने अकबर महान पढ़ाया, अहिल्याबाई नहीं, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBJP Accuses Congress of Ignoring Historical Figures like Ahilyabai Holkar

इटावा में बोले भाजपाई, कांग्रेस ने अकबर महान पढ़ाया, अहिल्याबाई नहीं

Etawah-auraiya News - भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर रमाकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में अकबर महान को प्राथमिकता दी, जबकि शिव भक्त लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नजरअंदाज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 29 May 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में बोले भाजपाई, कांग्रेस ने अकबर महान पढ़ाया, अहिल्याबाई नहीं

कांग्रेस के शासनकाल में इतिहास में अकबर महान पढ़ाया गया लेकिन पिछड़े वर्ग में पाल समाज की शिव भक्त न्यायप्रिय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को कोई स्थान नहीं दिया गया। यह आरोप लोक माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुवार भाजपा विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर रमाकांत शर्मा ने लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण देश की आजादी के बाद देश के असली राष्ट्र नायको एवं वीरांगनाओं को विस्मृत करते हुए विलुप्त इतिहास के अध्याय पढ़ाए गए।

25 जून 1975 को संविधान को दरकिनार कर आपातकाल लगाकर हिंदू समाज की जबरन नसबंदी कराई जिससे हिंदुओं की जनसंख्या न बढ़ सके। अभियान की जिला सह संयोजक, मुख्य वक्ता बिरला शाक्य ने कहा कि देश में कई महान वीरांगनाएं पैदा हुई थी जिनके बारे में हम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। मोदी और योगी सरकार ने देश के वास्तविक इतिहास की जानकारी कराई। इसके तहत महारानी अहिल्याबाई की तीन सौवीं जयंती को धूमधाम से मना रहे हैं। श्रम प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश मंत्री बटेश्वर दयाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा देश के इतिहास एवं चरित्र निर्माण में योगदान करने वाली वीरांगनाओं को उचित सम्मान व स्थान दिला रही है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन ध्रुवेश तोमर ने किया। पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, गोविंद शर्मा, सुग्रीव धाकरे, अनिल राजपूत, दीपक यादव, नितेश यादव, गुड्डू यादव, राकेश तिवारी आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।