Gurudwara Singh Sabha Bilari Celebrates Martyrdom Day of Guru Arjan Dev Ji with Prayers and Community Service शहीदी दिवस पर हुआ सुखमनी साहब का पाठ, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGurudwara Singh Sabha Bilari Celebrates Martyrdom Day of Guru Arjan Dev Ji with Prayers and Community Service

शहीदी दिवस पर हुआ सुखमनी साहब का पाठ

Moradabad News - श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बिलारी में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर बहन चरनजीत कौर ने सुखमनी साहब का पाठ किया। इसके बाद कीर्तन, अरदास और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर कई समाजसेवी भी मौजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 30 May 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
शहीदी दिवस पर हुआ सुखमनी साहब का पाठ

श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बिलारी में सिख धर्म के पांचवे गुरु श्रीअर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर शुक्रवार को बहन चरनजीत कौर ने सुखमनी साहब का पाठ किया। इसके उपरांत शबद,कीर्तन, अरदास के बाद ठंडे पानी की छवील लगाई गई। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बहन चरणजीत कौर ने विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अरदास के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारे में और नेहरू पार्क पर छबील लगाकर शरबत राहगीरों को बांटा गया। इस मौके पर मनजीत सिंह खुराना, मगन लांबा, कबीर लांबा, सरदार दिलवारा सिंह, सरदार सरजीत सिंह, जसपाल सिंह, सरदार निर्मल सिंह, रजनीश गर्ग,छविराज चावला,जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।