Summer Camp in Dwarikhal Teaches 129 Students Various Skills भाषा समर कैंप में दी जा रही विभिन्न जानकारियां, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsSummer Camp in Dwarikhal Teaches 129 Students Various Skills

भाषा समर कैंप में दी जा रही विभिन्न जानकारियां

विकासखंड द्वारीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण और राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में 129 छात्रों को विभिन्न विधाएं सिखाई जा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSat, 31 May 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
भाषा समर कैंप में दी जा रही विभिन्न जानकारियां

विकासखंड द्वारीखाल के भाषा समर कैंप हेतु चयनित विद्यालयों, राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण और राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में 129 छात्र -छात्राओं को सन्दर्भदाता शिक्षकों द्वारा विभिन्न विधाएं सिखाई जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी में सन्दर्भदाता शिक्षक राजीव थपलियाल द्वारा योग, शास्त्रीय नृत्य, गढ़वाली बोली के आणा -पखाणा (मुहावरे ), क्राफ्ट कला, ऐपण कला, लोक गीत, लोक नृत्य,घर में भोजन तैयार कैसे करें आदि विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई। कहा कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पहली बार आयोजित समर कैपों में विद्यार्थी काफ़ी रूचि ले रहें हैं।

विकासखंड के चयनित विद्यालयों में रा इं का सतपुली में 30, रा इं का सिलोगी में 37 व अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण में 62 छात्र -छात्राएं इस सत्र के समर कैंप में भाग ले रहें है जिसमें सन्दर्भदाता शिक्षक की भूमिका राजीव थपलियाल, पूजा रावत, अमित भट्ट, पूजा रावत, विनोद रावत, प्रेमलता द्विवेदी व दिगम्बर कुमार निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।