Weather Change Brings Relief from Heat and Encourages Farmers to Prepare Fields for New Crop इटावा में मौसम बदला तो किसान करने लगे फसल की तैयारी , Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsWeather Change Brings Relief from Heat and Encourages Farmers to Prepare Fields for New Crop

इटावा में मौसम बदला तो किसान करने लगे फसल की तैयारी

Etawah-auraiya News - इटावा में मौसम में बदलाव से किसानों में खुशी की लहर है। शनिवार से गर्मी में राहत मिली है और किसान खेतों की जुताई करने लगे हैं। पहले 40 डिग्री तक पहुंची गर्मी के बाद अब ठंडी हवा और बादल छा गए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 1 June 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में मौसम बदला तो किसान करने लगे फसल की तैयारी

इटावा। शनिवार से मौसम बदलने से एक ओर गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी ओर किसान भी खाली खेत में नई फसल बोने की तैयारी करने लगे हैं और खेतों की जुताई शुरू हो गई है। तीन दिन पहले भीषण गर्मी से लोग परेशान थे उमस भरी गर्मी बेचैन कर रही थी और तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। शनिवार की शाम से अचानक मौसम बदला आसमान में बादल छा गई और ठंडी हवा चलने लगी। रात में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई रविवार की सुबह भी धूप नहीं निकाली और आसमान में बादल छाए रहे।

ऐसे में लोगों ने गर्मी में काफी राहत महसूस की है। मौसम में इस बदलाव से किसान भी खुश हैं और वे गेहूं की कटाई के बाद खाली हुए खेतों में नई फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। बसरेहर क्षेत्र के कई गांव में किसानों को फसल के लिए खेतों को तैयार करते हुए देखा या।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।