Elderly Woman Seriously Injured in Highway Accident Caused by Reckless Bolero फतेहपुर में बोलेरो की टक्कर से हाईवे पार कर रही वृद्धा घायल, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsElderly Woman Seriously Injured in Highway Accident Caused by Reckless Bolero

फतेहपुर में बोलेरो की टक्कर से हाईवे पार कर रही वृद्धा घायल

Fatehpur News - फतेहपुर में एक बुजुर्ग महिला हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ना होने के कारण उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरWed, 28 May 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
फतेहपुर में बोलेरो की टक्कर से हाईवे पार कर रही वृद्धा घायल

फतेहपुर। खेतों से काम करके वापस घर जा रही बुजुर्ग महिला जैसे ही हाईवे पार करने लगी तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरो ने पुलिस को सूचना दिया। घायल बुजुर्ग महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थरियांव पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर न होने और इमरजेंसी सेवाएं बंद होने से करीब आधा घंटे तक महिला एंबुलेंस में तड़पती रही। उसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर निवासी बुजुर्ग महिला कलावती पत्नी स्वर्गीय शिव सिंह गांव के ही व्यक्ति के खेत में मूंग तोड़ने के लिए गई थी।

वापस घर लौटते समय जैसे ही भारतपुर गांव के मोड़ के पास हाईवे पार करने लगी। तभी फतेहपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बुजुर्ग महिला हाइवे से दूर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुजुर्ग महिला के पति की आठ साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।