Have to find out how MI get so lucky IPL 2025 R Ashwin Shocking Statement on Mumbai Indians मुंबई इंडियंस को किस्मत का इतना साथ? 2018 में तो...अश्विन का बड़ा धमाका, उठा दिए कई सवाल, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Have to find out how MI get so lucky IPL 2025 R Ashwin Shocking Statement on Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस को किस्मत का इतना साथ? 2018 में तो...अश्विन का बड़ा धमाका, उठा दिए कई सवाल

आईपीएल 2025 के फाइनल की लड़ाई में मुंबई इंडियंस अभी भी बनी हुई है। इस बीच आर अश्विन ने एक बड़ी धमाकेदार बात कही है। अश्विन ने कहाकि मुंबई इंडियंस को आखिर किस्मत का इतना साथ कैसे मिल जाता है?

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस को किस्मत का इतना साथ? 2018 में तो...अश्विन का बड़ा धमाका, उठा दिए कई सवाल

आईपीएल 2025 के फाइनल की लड़ाई में मुंबई इंडियंस अभी भी बनी हुई है। मुंबई ने गुजरात टाइटंस को पहले एलिमिनेटर मुकाबले में हरा दिया। अब मुंबई का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। इनमें से जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। इस बीच आर अश्विन ने एक बड़ी धमाकेदार बात कही है। अश्विन ने कहाकि मुंबई इंडियंस को आखिर किस्मत का इतना साथ कैसे मिल जाता है? इसके साथ ही अश्विन ने कई अन्य सवाल भी उठाए हैं।

साल 2018 को याद किया वाकया
अश्विन ने कहाकि साल 2018 की बात है। मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच मैच खेला जा रहा था। उस वक्त मैं पंजाब का कप्तान था। मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर में 80 रन पर पांच विकेट था। वह लोग कहीं भी मैच में नहीं थे। अचानक से बिजली चली जाती है और फ्लडलाइड बंद पड़ जाती हैं। मैच में 20 मिनट का ब्रेक होता है। अश्विन ने आगे कहाकि इसके बाद जब फिर से मैच शुरू होता है तो कीरेन पोलार्ड धमाकेदार बल्लेबाजी करता है। मैच में मुंबई इंडियंस ने करीब 180 या 200 रन बनाए थे।

मुंबई के साथ ही हमेशा ऐसा क्यों
आर अश्विन ने वीडियो में आगे कहाकि हां, सभी सभी तकदीर होती है। लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ हमेशा ही ऐसा होता है। हमें यह पता करना चाहिए कि वह इतनी तकदीर लाते कहां से हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैंपियन है। यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है। अश्विन ने मुंबई और गुजरात के मैच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहाकि पहली ही गेंद से मुंबई इंडियंस की टीम मैच में हावी थी।

ये भी पढ़ें:कौन जीतेगा IPL? दूसरे क्वॉलीफायर से पहले वॉर्नर की भविष्यवाणी, POTM भी बता डाला
ये भी पढ़ें:सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन पाएंगे सूर्यकुमार? प्रसिद्ध कृष्णा ने झटकी पर्पल कैप

अश्विन ने कहाकि इतना ही नहीं, रोहित को तीन-तीन बार जीवनदान मिला। उन्होंने कहाकि प्रसिद्ध कृष्णा बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। पहले ओवर में उन्हें जॉनी बेयरेस्टो से थोड़ी मार तो पड़ी, लेकिन वह कुछ मौकों पर विकेट लेते भी दिखाई दिए। उन्होंने कहाकि गेराल्ड कोएट्जे ने कैच गिराया। कुसल मेंडिस ने दो-दो बार कैच गिराया। रोहित शर्मा को जीवनदान मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।