Urgent Cleaning Needed in Bettiah Before Monsoon MP Sanjay Jaiswal Emphasizes मां कालीधाम कारिडोर का होगा पर्यटनिक विकास, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsUrgent Cleaning Needed in Bettiah Before Monsoon MP Sanjay Jaiswal Emphasizes

मां कालीधाम कारिडोर का होगा पर्यटनिक विकास

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में बारिश से पहले नालों की सफाई जरूरी है। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बैठक में नगर निगम प्रशासन से सफाई में तेजी लाने की अपील की। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने मां काली धाम कोरिडोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 31 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
मां कालीधाम कारिडोर का होगा पर्यटनिक विकास

बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम क्षेत्र में बरसात से पूर्व वालों की सफाई जरूरी है अभी तक कई नालों की सफाई नहीं हो पाई है इसमें नगर निगम प्रशासन तेजी बरतें। जिससे की बारिश के समय नगर में जलजमाव की समस्या नहीं हो। उक्त बातें पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने नगर निगम के बोर्ड के सामान्य बैठक में कहीं। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में शनिवार को निगम के सभागार में बैठक की गई। जिसका संचालन नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने किया। बैठक के दौरान पहुंचे सांसद ने नालों की सफाई की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्ति की।

उन्होंने कहा कि माॅनसून आने ही वाला है। निगम प्रशासन को सफाई में तेजी लाने की आवश्यकता है। इधर मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का संकल्प पारित किया है। इसके लिए कुल छह चरणों में मां काली धाम कोरिडोर के रूप में क्षेत्र का पर्यटनिक विकास के लिए छह चरणों में योजनाओं को पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसका डीपीआर बनाने के लिए नगर निगम बोर्ड से प्राधिकृत इस्कॉन इंजीनियर्स नामक एजेंसी द्वारा प्रस्तुत डीपीआर के प्राक्कलन में से प्रथम दो चरणों की योजनाओं को बैठक में पारित कर दिया है। प्रस्तुत डीपीआर के अनुसार मां काली धाम कॉरिडोर में प्रथम दो चरणों में पूरी होने वाली मंदिर परिसर के समग्र जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पर अलग अलग करीब सवा तीन करोड़ - सवा तीन करोड़ की लागत आना संभावित बताया गया है। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई। मेयर ने बताया कि 'मां काली धाम कॉरिडोर' के इन दो चरणों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद बाकी चार चरणों के कार्य पर क्रमवार स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इससे इसका विकास होगा। शहरवासियों को इससे फायदा होगा। इससे पहले बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम नवागत प्रथम आइएएस नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।