कलक्ट्रेट दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
Mirzapur News - मिर्जापुर में अपर जिलाधिकारी वि/रा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार दुबे और वाहन चालक परमेश्वर ने शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई पाई। समारोह में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और सत्य...

मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी वि/रा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार दुबे एवं वाहन चालक परमेश्वर शनिवार को अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि/रा अजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी भू/रा सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई गई। अपर जिलाधिकारी ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किए। सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ सहायक एवं वाहन चालक को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
वाहन चालक परमेश्वर को अपर जिलाधिकारी भू/रा अपने वाहन से ड्राइव कर उनके घर तक छोड़ा। इस अवसर अलमबदा सिंह, सीमा सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार त्रिपाठी, नाजिर कलेक्ट्रेट विनय श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।