श्यौराई में दो शव जलाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकली अफवाह
Etah News - मिरहची पुलिस को दो शवों को जलाने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने सोचा कि हत्या के बाद शव जलाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई हड्डी या साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह अफवाह थी...

दो शवों को जलाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना दी गई कि दोनों की हत्याकर शवों को जला दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। दो अलग-अलग लगे ढेर से राख हटाई गई। हालांकि मौके पर किसी भी मानव की हड्डी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोदाई भी करवाई। मौके पर कुछ नहीं मिला। कोई साक्ष्य ना मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मिरहची पुलिस के अनुसार झूठी अफवाह थी मौके पर कुछ नहीं मिला है। बुधवार दोपहर को गांव श्यौराई में खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने दो अलग-अलग जगह ढेर में आग लगी देखी।
ग्रामीणों का लगा कि दो लोगों की हत्या के बाद शव को जला दिया गया है। शव जलने की अफवाह गांव में फैल गई और मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्हें में से एक युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाया। मौके पर किसी भी मानव की हड्डी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से फावडा से मौके पर खोदाई भी कराई गई। मौके पर कुछ नहीं मिला। मिरहची पुलिस ने राहत की सांस ली। मिरहची पुलिस के अनुसार ग्रामीणों में गलतफहमी हो गई। हत्या के बाद शव जलाए गए है। मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। एक गांव से लड़का लड़की गायब हो गया है। तलाश के बाद भी यह नहीं मिले है। स्थानीय लोगों को शक हुआ कि गायब लड़का लड़की हत्या करने के बाद जला दिए। एसएचओ मिरहची ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि झाडियों में आग लगी थी। हत्या की अफवाह फैल गई। मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।