शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं के घरों पर लगाया पार्टी का झंडा
Hapur News - जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान और अन्य कोऑर्डिनेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में झंडे लगाए। लोकेश चौधरी...

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शहर अध्यक्ष इरफान व कोऑर्डिनेटरओं के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडे लगाया और संगठन को लेकर चर्चा की। लोकेश चौधरी ने कहा कि झंडा लगाना का उद्देश्य पार्टी की एकता और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश की एकता और अखंडता के लिए काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। पुरुषोत्तम नगर ने कहा कि झंडा लगाने के कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों ने भाग लिया और कांग्रेस पार्टी के झंडे प्राप्त किए।
इस मौके पर सरदार जौहरी सिंह, नरेश भाटी, एजाज अहमद, जलज तेवतिया, यशपाल ढिल्लौर, देवेन्द्र जाटव आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।